मानसून की रफ्तार तेज: यूपी-राजस्थान तक पहुंचा, झारखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली की हवा साफ

Monsoon speeds up: Reaches UP-Rajasthan, red alert in Jharkhand, Delhi's air clean

दिल्ली। देश में मानसून की तेज रफ्तार जारी है। बीते तीन दिनों में यह गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक पहुंच गया है। यूपी के पूर्वी हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि राजस्थान के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। भिंड में भी आज इसकी एंट्री हो जाएगी। भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान है। झारखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। रांची में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और चार फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और समुद्री हालात खराब होने की चेतावनी दी गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते बारिश हो रही है जिससे वायु गुणवत्ता सुधरी है। आठ महीने में पहली बार AQI 81 पर पहुंचा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

बिहार, ओडिशा, कोंकण, असम, मेघालय, अरुणाचल और कर्नाटक में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मानसून की सक्रियता से देशभर में तापमान में गिरावट और प्रदूषण में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित हो रहा है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *