छत्तीसगढ़ में जल्द विदा होगा मानसून, बस्तर में बारिश की संभावना

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी संभव है। वहीं, दक्षिणी क्षेत्र यानी बस्तर संभाग में अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल बन रहा है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में शनिवार को तेज बारिश हुई, जबकि अंतागढ़ में सबसे ज्यादा 90 मिमी वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में मौसम बदलने के साथ हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश हुई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक मानसून लौट जाता है, लेकिन इस बार 59.1 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून की वापसी करीब 15 अक्टूबर के बाद यानी सामान्य से 10 दिन देरी से होगी।

प्रदेश में अब तक औसतन 1167.4 मिमी वर्षा हुई है। बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 52% अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने का कारण बादलों के बीच उत्पन्न विद्युत आवेश है, जो कभी-कभी धरती तक पहुंच जाता है और नुकसान पहुंचाता है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *