छत्तीसगढ़ में अब गिरेगा ठंड का ग्राफ, चढ़ेगा पारा

छत्तीसगढ़ में पिछले 18 दिनों से लगातार अच्छी ठंड पड़ रही है। 10 नवंबर तक उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री तक अधिक था। 11 नवंबर से अंबिकापुर और पेंड्रारोड में पहली बार तापमान सामान्य से आधा डिग्री नीचे आया। एक-दो दिनों के भीतर ही शुष्क हवा के असर से पूरे सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। लगातार तापमान में गिरावट आने लगी।

Haryana Weather Alert Panchkula Ambala Hisar Panipat Karnal Jind  Mahendragarh Gurugram Weather Update | हरियाणा में हुई ठंड की शुरुआत:  न्यूनतम तापमान में गिरावट; 17.1 डिग्री के साथ हिसार ...

इसका असर पूरे प्रदेश में पड़ा और 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई। राजधानी रायपुर के आउटर यानी माना एयरपोर्ट समेत बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और मैदानी इलाके में शामिल दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक गिर गया। तापमान में लगातार गिरावट का दौर था। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने लगा है। अगले दो-तीन दिन में रात का तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ जाएगा।

weather will remain dry in all the districts of bihar; bhaskar latest news  | बिहार में कोहरे के साथ गुलाबी ठंड की दस्तक: गिरने लगा रात का तापमान, आज  कई जिलों में

सर्दी से तीसरी मौत, रायपुर में बुजुर्ग का शव मिला

अंबिकापुर, बिलासपुर के बाद प्रदेश में ठंड से तीसरी मौत राजधानी रायपुर में हुई है। यहां मोतीबाग के पास सड़क पर एक बुजुर्ग की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि ठंड की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि बुजुर्ग घूमंतू था और वह संभवत: आसपास सड़क पर ही सो जाया करता था।

कल रात संभवत: ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने अब थोड़ी राहत की संभावना जताई है। हवा की दिशा उत्तर से पूर्वी होने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण शुक्रवार से रात के तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड थोड़ी कम होगी। अगले दो-तीन दिन नमी के कारण तापमान में वृद्धि होगी। आसमान में हल्के बादल छाएंगे। बस्तर में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा भी हो सकती है।

उत्तरी हिस्से में शीतलहर के हालात, अंबिकापुर में पारा 8 डिग्री सेल्सियस

20 नवंबर से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में शीतलहर के हालात बन गए। दुर्ग में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री तक नीचे चला गया। अंबिकापुर में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया। यहां तापमान लगातार सामान्य से तीन से चार डिग्री तक नीचे रहा। इस दौरान राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान 13 डिग्री के करीब पहुंच गया।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *