पेपर लीक गिरोह सरगना सुरेश ढाका भगौड़ा घोषित, अब जारी होगा इश्तहार

राजस्थान के पेपर लीक गिरोह का सरगना सुरेश ढाका के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके, इसलिए वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक गिरोह के सरगना सुरेश ढाका को कोर्ट ने भगौड़ा घोषित किया है। सरगना सुरेश ढाका के खिलाफ पहले कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। भगौड़ा घोषित होने के बाद अब इश्तहार जारी होगा। सुरेश ढाका के खिलाफ यह कार्रवाई उदयपुर के सुखेर थाने में दर्ज मामले में की गई है।वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक मामले में उदयपुर के सुखेर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में पेपर लीक गिरोह का सरगना सुरेश ढाका की पुलिस तलाश कर रही है। पूर्व में 37 पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

एसओजी की ओर से विशेष लोक अभियोजक भंवर सिंह चौहान ने कोर्ट में कहा- पेपर लीक गिरोह सरगना सुरेश ढाका के खिलाफ 37 एक्ट का वारंट जारी किया गया था। ढाका तलाश के बाद भी नहीं मिल रहा। उसके निकट भविष्य में मिलने की संभावना नही है। ऐसे में उसे मफरूर घोषित करने की दलील दी गई। कोर्ट ने आदेश जारी कर सुरेश ढाका को भगौड़ा घोषित कर दिया।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक को लेकर उदयपुर के बेकरिया थाने में भी प्रकरण दर्ज है। दर्ज प्रकरण में कोर्ट ने फरार आरोपी सुरेश बिश्नोई, प्रदीप खींचड़, नेतराम कलबी और जोगेन्द्र को भगौड़ा घोषित किया है। इसके बाद कोर्ट के भगौड़ा घोषित किए आरोपियों का अब इश्तहार जारी होगा। इस प्रकरण में पेपर लीक गिरोह सरगना सुरेश ढाका के खिलाफ पूर्व में कुर्की की कार्रवाई के बाद भगौड़ा घोषित किया जा चुका है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *