प्रधानमंत्री मोदी ने दो साल में विदेश दौरे में खर्च किए 258 करोड़

PM Modi to launch new agriculture schemes worth ₹35,440 crore

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई 2022 से दिसंबर 2024 तक के 38 विदेश दौरे पर कुल ₹258 करोड़ खर्च हुए हैं। सरकार के अनुसार, इन यात्राओं में से सबसे महंगा दौरा जून 2023 में अमेरिका का था, जिस पर ₹22.89 करोड़ खर्च हुए। इसके अलावा, सितंबर 2024 में हुए अमेरिका दौरे पर भी ₹15.33 करोड़ खर्च किए गए।

यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा में दी। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन विदेश यात्राओं पर हुए खर्च की जानकारी मांगी थी। तीन सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, रूस, इटली, पोलैंड, ब्राजील, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की यात्रा की। इसके अलावा, सरकार ने 2014 से पहले हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौरों पर भी खर्च के आंकड़े साझा किए। विपक्ष ने इन खर्चों पर सवाल उठाए हैं और पूछा कि इन यात्राओं पर भारतीय दूतावासों द्वारा किए गए खर्च, होटल, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यवस्थाओं का ब्योरा क्या है। सरकार का कहना है कि ये यात्राएं भारत की कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *