MP-राजस्थान समेत 21 राज्यों में बारिश की संभावना, झारखंड में पारा गिरा

Chhattisgarh, Bilaspur, Ambikapur, cold wave, weather change, temperature drop, winter season, IMD forecast, Raipur, tourism, North Chhattisgarh

दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। झारखंड में 21 और 22 मार्च को आंधी और ओले गिरने के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में तापमान करीब 9 डिग्री तक गिर चुका है। बोकारो का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 8.9 डिग्री कम था।

राजस्थान में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर हवाओं की गति 40 किमी  तक रह सकती है। मध्यप्रदेश में भी मौसम बदल चुका है, जहां ओले, आंधी और हल्की बारिश हो रही है। 30 जिलों में मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, और 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

पंजाब में तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है, जबकि हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात हुआ है, जिससे पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिहार में 7 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हरियाणा में भी तापमान 34°C तक पहुंच गया है, और आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *