पीएम विजिट की तैयारियां शुरू, सीएम के सचिव ने किया निरीक्षण

रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के सचिव   पी. दयानन्द ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी तैयारियां 25 मार्च तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सचिव दयानन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है और बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग इसमें शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने सभास्थल पर मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच और अतिथियों की बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही, पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया और वहां जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के लिए 55 एकड़ का विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है, जहां तीन हेलीपेड और 9 पार्किंग स्थल बनाये जा रहे हैं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *