JOBS: रविवि में 8 प्रोफेसर, 12 एसोसिएट प्रो. व 31 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी भर्ती

पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के 8, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। अगले सप्ताह विज्ञापन जारी होंगे। वहीं दूसरी ओर 60 पदों की पुरानी भर्ती जिसके लिए आवेदन मंगाए जा चुके हैं। इसके लिए पात्र व अपात्र उम्मीदवारों की लिस्ट इसी महीने जारी होगी। इसे लेकर विवि से तैयारी की जा रही है। रविवि अध्ययनशाला में 220 शैक्षणिक पद हैं। इनमें से 129 पद खाली है। पहले 60 पदों के लिए भर्ती निकली। अब 51 के लिए फिर तैयारी की गई है। इस तरह से आने वाले कुछ समय में 100 से अधिक पद भर जाएंगे। जिन 51 पदों की भर्ती निकलेगी उनमें समाज शास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन समेत अन्य के लिए पद हैं।

कार्यपरिषद से भी इस भर्ती को लेकर अनुमति मिल गई है। इसलिए संभावना है कि अगले सप्ताह विज्ञापन जारी होगा और आवेदन की प्र​क्रिया शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक रविवि में कई वर्षों से नियमित भर्ती नहीं हुई है। 2014-15 में भर्ती निकली थी, आवेदन मंगाए गए थे। बाद में यह भर्ती निरस्त कर दी गई थी। उधर, लगातार प्रोफेसर रिटायर हो रहे हैं। इस वजह से कई विभागों में एक या दो नियमित शिक्षक है। कई विभागों में एक भी नियमित प्रोफेसर नहीं हैं। इस वजह से पढ़ाने के लिए अतिथि व्याख्याताओं की सेवाएं ली जा रही है। नई वैकेंसी होने से विभागों को नियमित​ शिक्षक मिलेंगे इसी तरह शोध को बढ़ावा मिलेगा।

पात्र-अपात्र की लिस्ट इसी माह

रविवि में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सितंबर 2023 में 49 पदों के लिए वैकेंसी निकली थी। आवेदन मंगाए गए। स्क्रूटनी शुरू हुई। वहीं दूसरी ओर कुछ महीने पहले पदों की संख्या को बढ़ाकर 60 किया गया और दोबारा आवेदन मंगाए गए। सितंबर में जब भर्ती निकली थी। तब करीब चार सौ आवेदन आए थे। दोबारा आवेदन मंगाए गए तो इसमें साढ़े छह सौ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस तरह से 60 पदों के लिए हजार से अधिक उम्मीदवार हैं। अभी स्क्रूटनी की प्र​क्रिया चल रही है। संभावना है कि इसी महीने पात्र व अपात्र की लिस्ट जारी होगी। इंटरव्यू अगले साल आयोजित किए जाएंगे।

इन विषयों के लिए चल रही भर्ती

रविवि में जो सितंबर 2023 में भर्ती निकली थी, उनमें समाज शास्त्र, इतिहास, प्रचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति और पुरातत्व, कम्प्यूटर साइंस, साहित्य और भाषा, अर्थशास्त्र, फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स, फिलॉसिफी एंड योगा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फोटोनिक्स, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड लेजर टेक्लोलॉजी, बायो-साइंस, एमबीए, बायो टेक्नालॉजी, मैथ्स, फार्मेसी, एंथ्रोपोलॉजी, लॉ, रीजनल स्टडीज, जिओलॉजी, सेंटर फॉर बेसिक साइंस, हिन्दी, लाइब्रेरी इंफॉरमेशन, स्टेटिस्टिक्स, केमिस्ट्री, साइकोलॉजी और इनवायरमेंटल साइंस शामिल है।

इन विषयों के लिए निकलेगी वैकेंसी

  • भूगोल
  • समाजशास्त्र व सामाजिक कार्य
  • मानव विज्ञान
  • भाषा व साहित्य
  • अर्थशास्त्र
  • भौतिकी
  • गणित
  • सांख्यिकी
  • रसायन
  • भू-विज्ञान
  • दर्शन एवं योगा
  • लाइफ साइंस
  • इनवायरमेंटल साइंस
  • सेंटर फॉर बेसिक साइंस में भौतिकी
  • रसायन
  • गणित
  • जीव विज्ञान
Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *