मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में आंधी की चेतावनी, MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update, North India, Central India, Western Disturbance, IMD Alert, Rain Forecast, Thunderstorm, Madhya Pradesh Weather, Rajasthan Weather, Punjab, Haryana, Chandigarh, Yellow Alert, Unseasonal Rain, Hailstorm Warning, Temperature Drop,

दिल्ली। देश के उत्तर और मध्य हिस्से में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का दौर चलेगा, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में गर्मी की शुरुआत के बीच मार्च महीने में तीसरी बार बेमौसम बारिश होने जा रही है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका सबसे ज्यादा असर उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों में देखने को मिलेगा। वहीं, राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग में बुधवार से ही बादल छाए हुए हैं। यहाँ 29 मार्च तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत: पंजाब-हरियाणा में ‘येलो अलर्ट’

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी 27 मार्च से मौसम बदलेगा, जिससे बढ़ते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *