देशभर में बारिश का कहर: MP के मंडला में 7 मौतें, उत्तराखंड में भूस्खलन

Rain havoc across the country: 7 deaths in Mandla, MP, landslide in Uttarakhand, waterlogging in Rajasthan

दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून अब आफत बनकर बरस रहा है। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सिवनी, छतरपुर, उमरिया, सतना और कटनी सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान पर है और रामघाट समेत प्रमुख घाट जलमग्न हो चुके हैं।

राजस्थान में भी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीकानेर, झुंझुनूं, फलोदी और श्रीमाधोपुर समेत 13 जिलों में 4 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बीकानेर और कोटपूतली में सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। दुकानों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

उत्तराखंउ में लैंडस्लाइड में दबने से महिला की मौत

उत्तराखंड में भी बारिश लगातार जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड में दबने से 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राज्य के कई हिस्सों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में 184 सड़कें बंद हैं और अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 बार बादल फटने और 17 बार लैंडस्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश से अव्यवस्था

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और हापुड़ में तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति है। वाराणसी में गंगा आरती अब गंगा सेवा निधि की छत पर की जा रही है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

देशभर में बारिश का कहर: MP के मंडला में 7 मौतें, उत्तराखंड में भूस्खलन, राजस्थान में जलभराव

देशभर में 19 राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, जबकि बिहार में 16 जुलाई से दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में मानसून सुस्त पड़ा है, हालांकि हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। देश के कई हिस्सों में बाढ़, लैंडस्लाइड और जलभराव के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *