आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Loans from banks may become cheaper, RBI reduces repo rate

मुंबई। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने बताया। पुलिस ने बम की धमकी के संबंध में एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मुंबई पुलिस के जोन 1 डीसीपी ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है।

ईमेल रूसी भाषा में था, जिसमें बैंक को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दे, कि आरबीआई को पूर्व में उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *