कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला, विधान परिषद चुनाव में क्रास वोटिंग की थी

Congress will appoint more than 20,000 Panchayat Presidents, the organization's decision to strengthen the core vote.

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शुक्रवार (30 अगस्त) को विधायक जितेश अंतापुरकर और जीशान सिद्दीकी को पार्टी निष्कासित कर दिया है। दोनों विधायकों को विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निकाला गया है।

महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। - Dainik Bhaskar

पार्टी से निष्कासित होने से पहले ही शुक्रवार को विधायक जितेश अंतापुरकर डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए थे। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा था। जुलाई में महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस की आंतरिक जांच में पता चला था कि चुनाव में अंतापुरकर और सिद्दीकी समेत कांग्रेस के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की मौजूदा BJP-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है।

विधानसभा चुनाव में विधायकों का टिकट काटने का प्लान था

विधान परिषद चुनाव में क्रांस वोटिंग की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने विधायकों पर एक्शन नहीं लिया था। हालांकि, सूत्रों से जानकारी सामने आई थी कि पार्टी इन विधायकों का विधानसभा चुनाव में टिकट काटेगी और इनकी जगह नए चेहरों को मौका देगी। कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी।

सूत्रों के अनुसार, विधायक सुलभा खोडके, जीशान सिद्दीकी, हीरामन खोसकर, जितेश अंतापुरकर, मोहन हंबर्डे समेत 7 विधायकों का टिकट कटने वाला था। जीशान सिद्दिकी मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से विधायक बने थे, जबकि अंतापुरकर नांदेड़ जिले के देगलूर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीते थे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *