पहाड़ो में बर्फबारी, मैदानी इलाको में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

There will be rain in Chhattisgarh from April 8, cyclonic circulation will be active

दिल्ली। पहाड़ो में बर्फबारी की वजह से देश के कई राज्यों में शीतलहर चलेगी। आईएमडी से इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि दिल्ली दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे दिल्ली में ठंड फिर बढ़ गई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश: इन राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि दोपहर में आसमान साफ और गुनगुनी धूप निकलने से ठंड से राहत रही। जबकि उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर धूप खिल रही है, लेकिन रात को पाला गिरने से रातें सर्द हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप

तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। इधर एक और पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। लाहुल-स्पीति जिले में कोकसर के समीप बहता एक झरना पूरी तरह से जम गया है। दारचा में नाले और चंद्रभागा नदी के किनारे जमने लगे हैं। वहीं, तीन जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में 19 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में शीतलहर के हालात हैं। मौसम विभाग ने 19 जिलों में 2 दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर है। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं कल (मंगलवार) से कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे रात का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद 18 दिसंबर से बस्तर संभाग के जिलों मे कहीं-कहीं पर बारिश भी हो सकती है। अंबिकापुर और पेंड्रारोड में रविवार को दिनभर शीतलहर चली। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *