देश के 26 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली। भारत के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 26 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

गुजरात में खराब मौसम से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बिहार में भी पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को यहां 70-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली।

मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। बीते दो दिनों में कई जिलों में बारिश और आंधी हुई है। बुधवार को 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना है, जबकि 34 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। क्लाइमेट ट्रेंड की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का पैटर्न बदल गया है। पहले जो बर्फबारी जनवरी-फरवरी में होती थी, अब वह मार्च-अप्रैल में हो रही है, जिससे हीटवेव कम हो रही हैं।

8 से 10 मई तक देश के कई राज्यों में तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है। इसमें उत्तर भारत, मध्य भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत के तटीय इलाके भी शामिल हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ठंडा हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *