गिरने लगा तापमान, अब बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में ठंड

Chhattisgarh, Bilaspur, Ambikapur, cold wave, weather change, temperature drop, winter season, IMD forecast, Raipur, tourism, North Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आई है। रायपुर में रात के तापमान में ये गिरावट हफ्तेभर जारी रहेगा। मौसम ड्राई होने के कारण ऐसा हो रहा है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन रायपुर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।

सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को 10.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सुकमा सबसे गर्म रहा।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री और रात का तापमान 18.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *