प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित संगठन कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर और थौबल जिलों में हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिष्णुपुर जिले से KCP (PWG) संगठन का सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम मोहन सिंह (42) गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस बरामद किए गए। वहीं, थौबल जिले के यैरिपोक बाजार इलाके से KCP (अपुंबा) गुट के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा, बिष्णुपुर जिले के ओम्बा हिल क्रॉसिंग से KCP (ताइबंगनबा) गुट के सदस्य हेइसनम सनथोई (36) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी उग्रवादी क्षेत्र में हथियार तस्करी और संगठन के लिए नए युवाओं की भर्ती में शामिल थे।

सुरक्षा बलों ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। वहीं, एक अलग अभियान में इंफाल पश्चिम जिले से दो .303 राइफल, पांच पिस्तौल, चार बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य हथियार भी जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में राज्य में उग्रवादी संगठनों की गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *