आज का राशिफल 8 दिसंबर 2025 : आदित्य योग का शुभ संयोग, वृषभ–कर्क–तुला समेत कई राशियों के लिए भाग्यशाली दिन

Horoscope 19 January 2026, Daily Horoscope, Rashifal Today, Makar Sankranti Horoscope, Zodiac Signs, Astrology Today, Sun Transit Capricorn, Aaj Ka Rashifal, Hindi Horoscope, January 19 Horoscope, Astrology News,

दिल्ली। आज 8 दिसंबर, सोमवार को चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र से हो रहा है। स्वराशि में स्थित चंद्रमा आज विशेष रूप से शुभ माने गए हैं। साथ ही सूर्य के साथ बुध और शुक्र की युति से बुधादित्य योग व शुक्रादित्य योग का संयोग बना है, जो कई राशियों को लाभ, सफलता और मानसिक शांति प्रदान करेगा। ऐसे में जानिए मेष से मीन तक आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि – आज काम का दबाव अधिक रहेगा, परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, पर खर्च भी बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

वृषभ राशि – आज खर्च नियंत्रित रहेगा और आय बढ़ने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। सेहत सामान्य लेकिन कफ संबंधी समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि – आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारी सहयोग करेंगे। काम में नयापन लाने से सफलता मिलेगी। वाहन या घर की जरूरतों पर खर्च होगा। बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि – चंद्रमा आपकी राशि में होने से दिन शुभ है। उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से अटका कार्य पूरा होगा। बिजनेस में लाभ, प्रेम में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। माता पक्ष से सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि – कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा और आयात–निर्यात से लाभ होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा। हाई BP वालों को सावधानी रखनी चाहिए।

कन्या राशि – करियर में उन्नति, नौकरी तलाश रहे लोगों को अवसर मिलेगा। शिक्षण और रचनात्मक कार्यों में लाभ। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बीमार लोग आज राहत महसूस करेंगे।

तुला राशि – बिजनेस में बड़ा लाभ संभव। ज्वेलरी, वाहन, बीमा क्षेत्र वालों को फायदा होगा। पुराने निवेश से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि – काम का दबाव रहेगा पर आर्थिक योजना सफल होगी। धातु और वाहन क्षेत्र से लाभ। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। माइग्रेन वालों को सावधानी चाहिए। परिवार में सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – जिम्मेदारियों से भरा दिन, पर लाभदायक। नए निवेश शुभ। होटल–किराना कारोबार में लाभ। प्रेमी से सरप्राइज मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। कमर दर्द की आशंका है।

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में चुनौती, पर दोपहर बाद स्थितियाँ सुधरेंगी। तकनीकी क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। कानूनी मामलों से दूरी रखें। दांपत्य जीवन सामान्य, पर जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि – मेहनत का फल मिलेगा। वकालत और चिकित्सा क्षेत्र वालों के लिए लाभदायक दिन। धन लाभ के योग। पढ़ाई में सफलता। माइग्रेन या तनाव से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आर्थिक लाभ के प्रबल योग। लोहे और निर्माण सामग्री कारोबार से फायदा। यात्रा में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव। कमर या पैर के दर्द की आशंका।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *