विस्तारा की फ्लाइट में खराबी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK880 में तकनीकी खराबी के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शाम 6 बजकर 35 मिनट पर उड़ी फ्लाइट के पायलट को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का पता चल गया था। पायलट ने फ्लाइट को फ्लाइट को वापस हैदराबाद में ही 7:23 लैंड कराया। फ्लाइट में एक पैसेंजर कांग्रेस सांसद दानिश अली भी थे।

यह वीडियो दानिश अली ने लैंडिंग के बाद शूट किया था।

लैंडिंग के बाद उन्होंने X पर लिखा- खुदा का शुक्र है। आज विस्तारा की फ्लाइट में यात्रा करने का डरावना अनुभव था। हम आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। यह समय बेहद तनावपूर्ण था। आखिरकार पायलट ने हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। दानिश अली ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें क्रू मेंबर की बात करने की आवाज आ रही है। 7 घंटे की देरी के बाद देर रात करीब 1 बजे फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट से फिर उड़ी और 2:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंची। फ्लाइट में कुल कितने पैसेंजर्स थे इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

विस्तारा ने कहा- मैंटेनेंस के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के 10 मिनट बाद 7:33 बजे विस्तारा ने X पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी। विस्तारा ने कहा कि मैंटेनेंस के कारण यह लैंडिंग की गई है। इसके बाद विस्तारा ने X पर देर रात करीब 1 बजे एक और पोस्ट शेयर की। इसमें फ्लाइट के दोबारा टेकऑफ की जानकारी दी गई। इसके अलावा विस्तारा ने एक अन्य बयान जारी कर पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइंस ने कहा कि पैसेंजर्स की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। विमान की लैंडिंग का फैसला सभी पैसेंजर्स की भलाई के लिए लिया गया था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *