पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, अंडमान-अरुणाचल सहित राजधानी में बारिश का अलर्ट

MAUSAM: पहाड़ो में बर्फबारी से जमीनी इलाको में गिरा तापमान

दिल्ली। इराक के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर देश के मौसम में पड रहा है। हाल ही में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं महसूस की गईं। लेकिन अब मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार, असम, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, कोस्टल कर्नाटक, कोंकण व गोवा और सौराष्ट्र व कच्छ में मौसम गर्म बना रहा।

पश्चिम विक्षोभ का असर

इराक के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में देश के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 12 मार्च तक लू चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में वृद्धि हो सकती है। मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में भी बौछारें पड़ सकती हैं। 11 मार्च को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में तेज हवाएं

दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 10 मार्च को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। 14 मार्च तक तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोग थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। 9 मार्च को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *