महिलाओं को मिलेगा ₹2500: रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल पोर्टल लॉन्च होगा, 3 लाख से कम आय वाली महिलाएं पात्र

दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने दिल्ली सरकार की तरफ से ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में योजना के लिए बजट बढ़ाया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में योजना के लिए ₹1000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिससे महिलाओं को पहले से मिलने वाली सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।

योजना की प्रमुख बातें:

  1. रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल पोर्टल:
    महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके लिए 8 मार्च को एक स्पेशल पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल पर महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज़ जैसे वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र अपलोड कर सकती हैं।
  2. 20 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी:
    दिल्ली में करीब 72 लाख महिला मतदाता हैं, जिनमें से अनुमानित 20 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इसमें से लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं मतदान करती हैं। सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए विभिन्न विभागों से डेटा एकत्र कर रही है।
  3. योजना का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में:
    महिला समृद्धि योजना के शुभारंभ के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार महिलाओं की भागीदारी हो सकती है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *