छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आज (रविवार को) भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

कई जिलों में बिजली गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक बारिश कोंडागांव के धनोरा 50 मिमी रिकार्ड हुई। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.3°C AWS मुंगेली सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C नारायणपुर में दर्ज किया गया।

प्रदेश में 1005.3 मिमी बारिश हुई

मानसून सीजन के 3 महीने बीत चुके हैं। 7 सितंबर तक प्रदेश में 1005.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि राज्य में मानसून की बारिश का औसत 1139.4 मिमी है। यानी सीजन की 88% बारिश हो चुकी है। अब कोटे को पूरा करने के लिए करीब 135 मिमी पानी की जरूरत है। 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म होगा। यानी इस कोटे को हासिल करने के लिए 22 दिन बचे हैं।

 इन 6 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है

  • बेमेतरा
  • दुर्ग
  • सरगुजा,
  • जशपुर,
  • महासमुंद
  • सारंगढ़
Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *