100 किमी की रफ्तार से हवाएं, भारी बारिश… तूफान ‘दितवाह’ को लेकर तीन राज्यों में IMD का अलर्ट

Cyclone Ditwah, IMD Alert, Tamil Nadu Weather Alert, Sri Lanka Cyclone Damage, Puducherry Storm Warning, Andhra Pradesh Heavy Rain, 100 kmph Wind Speed, Bay of Bengal Cyclone, Cyclone Senyar, India Weather Forecast, Monsoon Storm Update, South India Flood Alert,

दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में मौसम लगातार उथल-पुथल का संकेत दे रहा है। साइक्लोन सेंयार के बाद अब चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद इस तूफान ने भारत का रुख कर लिया है। वहां अब तक 69 लोगों की जान लेने के बाद यह तूफान दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए खतरा बनता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के समुद्री इलाकों में अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

तूफान दितवाह के तटीय क्षेत्रों पर पहुंचने के दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान वर्तमान में श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिम तट और बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। यह तेजी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 29 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु तट के पास आ जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर को यह पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के करीब पहुंचेगा।

IMD के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, खराब समुद्री मौसम के कारण 30 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। तूफानी लहरें निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति पैदा कर सकती हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा।

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिला कलेक्टर सिबी अधित्या ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है और 233 राहत केंद्र तैयार किए गए हैं। लोगों की सुरक्षा और आवश्यक मदद के लिए टीमें तैनात हैं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *