Assembly Election 2026 Highlights: बंगाल-तमिलनाडु में थमा प्रचार, 23 अप्रैल को वोटिंग; खरगे के बयान पर EC में शिकायत

Assembly Election 2026, West Bengal election, Tamil Nadu election, voting 23 April, election campaign ends, Mallikarjun Kharge statement, Narendra Modi controversy, BJP complaint EC, election highlights India,

दिल्ली। देश के दो बड़े राज्यों वेस्ट बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले चुनावी प्रचार थम गया है। 23 अप्रैल को दोनों राज्यों में मतदान होना है।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। इसके साथ ही 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू हो गया है, जिसमें किसी भी प्रकार की रैली या सार्वजनिक प्रचार पर रोक रहेगी।

इस बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक स्तर को दर्शाता है।

उन्होंने इसे 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का अपमान बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कांग्रेस विकास और मुद्दों पर घिरती है, तब वह इस तरह की बयानबाजी कर ध्यान भटकाने की कोशिश करती है।

नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी मांगने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता पहले भी ऐसे बयानों का जवाब दे चुकी है और इस बार भी देगी।

चुनावी माहौल के बीच अब सबकी नजरें 23 अप्रैल की वोटिंग पर टिकी हैं। इसके बाद 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा और नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *