रजत पाटीदार ने धोनी-रोहित की बराबरी की, RCB लगातार दूसरे फाइनल में पहुंची

Rajat Patidar equals Dhoni and Rohit; RCB reaches second consecutive final.

दिल्ली। आरसीबी ने IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे सीजन फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में RCB ने गुजरात को 92 रन से हराकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। टीम के कप्तान रजत पाटीदार इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।

पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके। उन्होंने 282 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 छक्के लगाए। इसी के साथ वे सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 105 पारियों में हासिल की और अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कप्तानी में भी पाटीदार ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वे लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी की। धोनी ने चेन्नई और रोहित ने मुंबई को लगातार दो बार फाइनल तक पहुंचाया था।

RCB ने इस मुकाबले में 5 विकेट पर 254 रन बनाए, जो IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने गुजरात के 2023 के 233 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। पाटीदार की पारी के अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने भी तेज रन बनाए। अब RCB की नजर लगातार दूसरे सीजन खिताब जीतने पर होगी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *