करिश्मा कपूर के बच्चों की फीस पर कोर्ट में विवाद

Court Dispute Over Karisma Kapoor's Children's Fees

मुंबई। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर परिवार में कानूनी विवाद जारी है।

इस बीच मामला तब और गंभीर हो गया, जब करिश्मा के बच्चों कियान और समायरा ने कोर्ट में कहा कि उनके पास स्कूल और कॉलेज की फीस भरने तक के पैसे नहीं हैं।

इसके बाद संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर संजय के EPF अकाउंट से पैसे निकालने की अनुमति मांगी है।

26 मई को हुई सुनवाई में प्रिया कपूर ने कोर्ट से 30 अप्रैल के उस आदेश में आंशिक संशोधन की मांग की, जिसमें संजय कपूर की संपत्ति और बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था।

प्रिया के वकील ने अदालत में कहा कि EPF से निकाली गई रकम का इस्तेमाल केवल कियान और समायरा की पढ़ाई के खर्च के लिए किया जाएगा।

दरअसल, करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगते हुए वसीयत को चुनौती दी है। बच्चों का दावा है कि वसीयत में उनके नाम और हस्ताक्षरों में गड़बड़ी है, इसलिए यह फर्जी हो सकती है। वहीं प्रिया कपूर ने अदालत में वसीयत पेश कर खुद को संपत्ति का अधिकारिक दावेदार बताया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले सुनवाई में प्रिया कपूर पर कई अस्थायी रोक लगाई थीं। इनमें कंपनियों के शेयर ट्रांसफर करने, बैंक खातों से रकम निकालने, गहने और पेंटिंग बेचने या विदेशी खातों में बदलाव करने पर रोक शामिल है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई और तलाक समझौते से जुड़े खर्चों के लिए छूट दी गई थी।

बताया जा रहा है कि समायरा अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं और पिछले दो महीनों से उनकी कॉलेज फीस जमा नहीं हो सकी है। अब कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *