छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बढ़ेगी ठंड, गर्म कपड़ों की दुकानों में लगी भीड़

Chhattisgarh, Bilaspur, Ambikapur, cold wave, weather change, temperature drop, winter season, IMD forecast, Raipur, tourism, North Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। अगले 5 दिनों तक रात का पारा तीन डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर-पूर्व से ठंडी हवा आने के कारण ऐसा हो रहा है। इसका ज्यादा असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। सरगुजा संभाग के जिलों में रात का पारा सामान्य से कम होने लगा है। सोमवार को 9 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक रायपुर में भी रात का पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। ​​​​​​

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को रायपुर में रात का तापमान 16.5 डिग्री तक पहुंच गया था जो सामान्य के बराबर है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

सामान्य से 4 डिग्री कम रहा दुर्ग का तापमान

जिले में लगातार रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। सोमवार को दुर्ग में रात का पारा 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं राजनांदगांव में रात का पारा 15 डिग्री और बालोद में 15.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

सरगुजा संभाग सबसे ठंडा

प्रदेश के सभी संभागों में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। यहां के जिलों में रात का पारा 9 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरिया और सूरजपुर में 11.7 और जशपुर में 13.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बस्तर संभाग के जिलों में भी रात पारा 15 डिग्री के करीब

बस्तर संभाग के जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है। बस्तर में रात का तापमान 13.6 डिग्री, सुकमा 15.7, दंतेवाड़ा 13.1, बीजापुर 14.8, नारायणपुर 11.2 औऱ कांकेर में 16.6 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *