बॉयफ्रेंड ने नंबर ब्लॉक किया, पॉयलट ने किया सुसाइड

मुंबई में महिला पायलट सुसाइड केस में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बॉयफ्रेंड महिला को प्रताड़ित करता था। उसकी बेइज्जती की। दोनों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर भी लड़ाई होती थी। लड़की के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को 26 नवंबर को अरेस्ट किया था। महिला की पहचान सृष्टि तुली के रूप में हुई। वह एअर इंडिया में पायलट थी। 25 नवंबर को सृष्टि का शव मुंबई में फ्लैट में मिला था। उसने डेटा केबल से फांसी लगाई थी।

सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में कई बातें सामने आईं। आदित्य अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बुरा व्यवहार करता था। पिछले साल नवंबर में आदित्य चाचा की कार लेकर सृष्टि और उसकी बहन राशि को दिल्ली में शॉपिंग कराने ले गया था। मार्केट में दोनों के बीच बहस हुई। आदित्य ने राशि के सामने सृष्टि से गाली-गलौज की। गुस्से में कार से दूसरी गाड़ी को टक्कर भी मार दी। विवेक कुमार ने कहा कि उनकी कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन आदित्य को बिल्कुल भी पछतावा नहीं हुआ।

गर्लफ्रेंड को नॉनवेज खाने से रोका, सड़क पर अकेला छोड़ा

FIR में एक और घटना का जिक्र है, जो इस साल मार्च में हुई थी। आदित्य और सृष्टि अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम में डिनर करने गए थे। रेस्टोरेंट में भी आदित्य ने सृष्टि का अपमान किया। उसने सृष्टि को नॉन वेज खाने से रोका और उसे बाहर वेज खाना खिलाने ले गया। थोड़ी देर बाद सृष्टि ने राशि को फोन किया और कहा कि आदित्य उसे सड़क पर अकेला छोड़कर घर चला गया है।

आदित्य ने सृष्टि का नंबर ब्लॉक कर दिया था

चाचा के मुताबिक, सृष्टि आदित्य के साथ रिलेशन में काफी परेशान थी, लेकिन वह उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। एक बार आदित्य को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होना था और वह चाहता था कि सृष्टि उसके साथ जाए। उसने सृष्टि पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव डाला, जबकि वह जानता था कि उसे उस दिन एक फ्लाइट उड़ानी थी। दोनों के बीच बहस हुई तो आदित्य ने सृष्टि का फोन नंबर लगभग 10 से 12 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया, जिससे वह परेशान हो गई थी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *