ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट, पारा 42°C पार: 14 राज्यों में बारिश की संभावना

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली। देश में गर्मी, बारिश और बर्फबारी का असर एक साथ दिख रहा है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी जारी है। ओडिशा के बौध में तापमान 42.5°C तक पहुंच गया, जो देश में सबसे ज्यादा था।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी तापमान 40°C के करीब है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। हिमाचल में 20 मार्च तक यही मौसम बने रहने की संभावना है।

राजस्थान, हरियाणा, और पंजाब में बारिश का अलर्ट

पंजाब में पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का सामना हो रहा है। 18 मार्च तक 8-9 राज्यों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है।

हिमाचल में बर्फबारी, मध्य भारत में तापमान में वृद्धि

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर में बारिश और बर्फबारी हो रही है। वहीं मध्य भारत में तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

राज्यों में मौसम का अपडेट 

  • राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना।
  • मध्य प्रदेश: 18-19 मार्च को हल्की बारिश की संभावना।
  • पंजाब: तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम में बदलाव।
  • हिमाचल प्रदेश: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, 10 जिलों में अलर्ट।

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *