आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

दिल्ली। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत ​फिर बिगड़ गई है। 96 साल के आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। अस्पताल से जारी बुलेटिन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सुरी के ऑब्जर्वेशन में हैं।

आपको बता दे, कि इससे 7 दिन पहले, 26 जून को भी आडवाणी को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर अमलेश सेठ की निगरानी में रखा गया था। अस्पताल ने बताया था कि आडवाणी का एक छोटा ऑपरेशन हुआ है। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

31 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित हुए थे आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *