छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

Rain clouds will gather again in Chhattisgarh, and the weather will remain changeable for the next 4 days.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10 जून के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू होगी। फिलहाल, राज्य में एक-दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। रायपुर रविवार को 42.2°C के साथ सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा और कोंडागांव में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बस्तर में रविवार को 37.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 20 मिमी और गरियाबंद व जशपुर में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि जून के पहले सप्ताह में बारिश औसत से 30% कम रही है। 22-28 मई के बीच राज्य में 53.51 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई, जबकि पूरे मानसून में औसतन 1200 मिमी पानी गिरता है। फिलहाल मानसून बस्तर में अटका है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ी हैं। मानसून की धीमी रफ्तार के कारण राज्य का तापमान बढ़ रहा है और बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *