जोन कार्यालयों में जिलेवासियों की समस्या का समाधान नहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाकर किया घेराव

रायपुर। रायपुर नगर निगम में रहवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने सभी जोन कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा, कि राजधानी सहित प्रदेश भर के नगर निगम में लोगों को अस्थाई पट्‌टा, गलत टैक्स लगाया जा रहा है। लोग निगम जाते है, तो उनको जानकारी नहीं दी जा रही है।

भाजपा के नेताओं द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वालो को संरक्षण दिया जा रहा है। गौठान में गोबर खरीदी बंद होने से गाय मर रही है।  भाजपा सरकार के बनने के बाद बढ़ते अवैध निर्माण पर नियंत्रण ना कर पाने का विरोध कर कांग्रेस पार्टी ने सभी जोन मुख्यालयों में जाकर ज्ञापन सौंपा। आज के इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरिश दुबे भी शामिल हुए।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *