IMD अलर्ट: माउंट आबू में ओस की बूंद जमी, 10 शहरो में कोहरे का अलर्ट

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

दिल्ली। पहाड़ो में बफबारी के चलते उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में अब सर्दी पूरा रंग दिखा रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में कोल्ड डे अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है।  इन राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है।  माउंट आबू में कार की छतों पर पड़ी ओस की बूंदें जम गईं। सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बर्फीली हवाओं के कारण पूरा एमपी ठिठुर गया है। दिन और रात का तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पंचमढ़ी देश का 10वां सबसे ठंडा शहर रहा। राजस्थान में सर्दी कड़ाके की पड़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर में पारा 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यूपी के 10 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

यूपी के 8 शहरों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। लखनऊ के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए हीटर लगाए गए हैं। बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार यूपी में अगले तीन दिन तक कोल्ड वेव चलेगी।

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  •  असम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  •  मिजोरम
  • त्रिपुरा
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • तमिलनाडु
  • पुडुचेरी
  • आंधप्रदेश
  • रायलसीमा
इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
  • मध्य प्रदेश
  •  हरियाणा
  •  दिल्ली
  •  चंडीगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  •  राजस्थान
  •  पंजाब
  •  जम्मू-कश्मीर
  •  लद्दाख
  • उत्तराखंड
यहां पर बर्फबारी का अलर्ट
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  •  लद्दाख
  • जम्मू कश्मीर

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *