EOS-08 मिशन होगा शुरू, ISRO से सेटेलाइट लांच होगी आज

चेन्नई। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) आज देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) को सुबह 9:17 बजे लॉन्च करेगा। यह सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा से बाहर करीब 475 किमी ऊपर स्थापित किया जाएगा। यह एक साल तक काम करेगा।

EOS-08​ सैटेलाइट का मकसद पर्यावरण और आपदा को लेकर सटीक जानकारी देना है। सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 लॉन्च व्हीकल की मदद से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ISRO ने 15 अगस्त को लॉन्चिंग की तारीख तय की थी। हालांकि देरी के पीछे का कारण नहीं बताया गया लेकिन ISRO ने लॉन्च की अपडेटेड जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी।

सबसे छोटे रॉकेट SSLV की तीसरी लॉन्चिंग, पहली फेल हुई थी

ISRO के सबसे छोटे रॉकेट SSLV की यह तीसरी लॉन्चिंग है। इससे पहले दो प्रयास (2022 और 2023) हुए थे। जिसमें इसरो को 2023 में सफलता मिली थी। जबकि 2022 में पहली कोशिश नाकामयाब हो गई थी।

SSLV का मकसद छोटे सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग

SSLV को डेवलप करने का मकसद छोटे सैटेलाइट लॉन्च करना है। इसके साथ ही पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) का इस्तेमाल अब तक लॉन्चिंग में बहुत ज्यादा किया जाता है। SSLV के चलते अब यह बड़े मिशन के लिए फ्री हो सकेगा। SSLV 10 से 500 किलोग्राम के ऑब्जेक्ट को 500 किलोमीटर दूर प्लैनर ऑर्बिट में ले जा सकता है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *