एजेंसी। यूक्रेन- रूस के बीच चल रहे युद्ध को बंद करवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने तत्काल सीजफायर की मांग की थी। लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रम्प की तत्काल सीजफायर की मांग को अस्वीकार कर दिया है। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, कि जब तक हमें सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक सीजफायर स्वीकार नहीं है। यह जंग महज कागज के एक टुकड़े पर साइन करने से खत्म नहीं होगी। जेलेंस्की ने कहा, कि युद्ध अंतहीन नहीं होना चाहिए, लेकिन शांति स्थायी और भरोसेमंद होनी चाहिए। कीव को रूस से बचाने के लिए स्थायी शांति की जरूरत है।
रूस ने युद्ध में हमे घसीटा और वहीं शांति के रास्ते में रोड़ा
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, कि युद्ध ने यूक्रेन को तबाह कर दिया, हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों देश छोड़कर भाग गए हैं। रूस ने हमें युद्ध में घसीटा है, और वही शांति के रास्ते में रोड़ा बन रहा है। उन्होंने कहा, कि हम केवल उसी समझौते को स्वीकार करेंगे जो हमारे देश में लंबे वक्त के लिए शांति लाएगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने माना है, कि युद्ध की वजह से उनके देश के 43 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हुई और साढ़े तीन लाख से ज्यादा सैनिक घायल हुए है। जब तक उनकी शर्ते पूरी नहीं होगी, तब तक वो सीजफायर नहीं करेंगे।