पॉश कॉलोनी में तस्कर बेच रहा था अफीम, थानेदार ने छापा मारकर पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अफीम बेचने वाले आदतन तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है।आरोपी से तेलीबांधा पुलिस ने तीन किलो अफीम जप्त किया है। आरोपी का नाम सुंदर सिंह पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

तेलीबांधा पुलिस के अनुसार श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक पास एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ अफीम रखा है और बिक्री कर रहा है। यह सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक विनय सिंह बघेल ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुन्दर सिंह निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सुन्दर सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 03 किलो 210 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम कीमती और नकद जप्त किया गया। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *