प्रदेश में अगले 2 दिन तक बारिश की संभावना, रायपुर-बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में अलर्ट

Day temperature rises in Chhattisgarh, Raipur hottest, Ambikapur coldest

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक यानी शुक्रवार और शनिवार को वर्षा संबंधी गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। इसके बाद 5 से 10 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे, हालांकि भारी बारिश की स्थिति नहीं बनेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या बूंदाबांदी होती रहेगी। विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा बदलने के साथ ही मानसून की विदाई संभावित है।

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट घोषित किया है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग और बेमेतरा सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जिलों जैसे जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट

गुरुवार को हुई बदली-बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 33 डिग्री और सबसे कम पेंड्रा में 19.6 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज हुआ।

रायपुर का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को रायपुर का आसमान बादलों से घिरा रहेगा। शाम और रात में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की विदाई के बाद ही तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *