IPL 2026: एक सीजन में 61 बार 200+ स्कोर, पहली बार 1300 से ज्यादा छक्के

IPL 2026: 200+ Scores 61 Times in a Single Season; Over 1,300 Sixes for the First Time

दिल्ली। आईपीएल का 2026 सीजन बल्लेबाजों के नाम रहा। लीग स्टेज खत्म होते-होते यह सीजन रन, छक्के और बड़े स्कोर के मामले में IPL इतिहास का सबसे विस्फोटक सीजन बन गया है।

70 मैचों में 61 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना, जबकि IPL के शुरुआती 9 सीजन यानी 2008 से 2016 तक कुल 538 मैचों में सिर्फ 57 बार ही 200+ स्कोर बने थे।

इस सीजन का ओवरऑल रनरेट 9.85 रहा, जो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा है। 2022 तक किसी भी सीजन में रनरेट 9 तक नहीं पहुंचा था। पहली पारी का औसत स्कोर 192 और जीतने वाली टीम का औसत स्कोर 217 रन तक पहुंच गया है।

सबसे बड़ा बदलाव बड़े टारगेट चेज करने में देखने को मिला। इस सीजन 16 बार 200+ रन का पीछा सफलतापूर्वक किया गया। वहीं 220 से ज्यादा का टारगेट 9 बार चेज हुआ, जबकि IPL के पहले 18 सीजन मिलाकर ऐसा सिर्फ 5 बार हुआ था।

पंजाब किंग्स और सनराजइर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 9-9 बार 200+ स्कोर बनाए। पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 265/4 रन बनाकर सीजन का सबसे बड़ा स्कोर और सबसे बड़ा रनचेज भी दर्ज किया।

इस सीजन अब तक 1349 छक्के लग चुके हैं, जो IPL इतिहास में पहली बार 1300 के पार पहुंचे हैं। औसतन हर 12वीं गेंद पर एक छक्का लगा। पंजाब ने सबसे ज्यादा 163 और हैदराबाद ने 162 छक्के लगाए हैं।

गेंदबाजों के लिए यह सीजन बेहद मुश्किल रहा। स्पिनर्स की इकॉनमी 9.26 और पेसर्स की 9.94 रही, जो अब तक की सबसे खराब है। वहीं खराब फील्डिंग भी देखने को मिली और लीग स्टेज में 169 कैच छोड़े गए।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *