यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C पार, देश में सबसे गर्म

Banda in UP crosses 47°C for 8th consecutive day, hottest in the country

दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिम भारत तक लोग तेज लू और झुलसाने वाली गर्म हवाओं से परेशान हैं।

यूपी का बांदा लगातार आठवें दिन 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज करने वाला देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। सोमवार को बांदा में पारा 47.6°C तक पहुंच गया।

वहीं विदर्भ के ब्रह्मपुरी में भी तापमान 47°C के पार रहा। मध्य प्रदेश के खजुराहो में 47.2°C और नौगांव में 46.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों और दफ्तरों का समय बदल दिया है। अब स्कूल और सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। चंडीगढ़ में समर कैंप की आउटडोर गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अगले दो दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी है। रायपुर में पारा 45.7°C और राजनांदगांव में 46.5°C दर्ज किया गया।

दूसरी ओर मानसून अभी केरल तट से 30-35 किलोमीटर दूर अटका हुआ है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून के आगे बढ़ने की जरूरी परिस्थितियां पूरी नहीं हो पा रही हैं।

मौसम विभाग ने 27 और 28 मई को बिहार, असम, मेघालय और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *