रायपुर में गर्मी से राहत, नौतपा के पांचवे दिन हो सकती है बारिश

Prospects of a relieving shower amidst the scorching heat.

रायपुर। रायपुर में बीते 16 दिनों से छत्तीसगढ़ में आसमानी कहर बरप रहा है। जिस पर अब राहत की बौछार पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। आलम यह है कि इस भयावह गर्मी की वजह से इंसान तो हलाकान है ही, पशु—पक्षी और जानवरों की सांस उखड़ने लगी है।

मौसम विभाग की माने, तो अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। हालांकि मानसून की दस्तक में अब भी करीब 20 दिनों का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले राहत की बौछार पड़ने के भरपूर आसार बताए जा रहे हैं, जिसकी शुरूआत अंबिकापुर और सूरजपुर से हो चुकी है।

बारिश के साथ मुसीबत का पैगाम धूल भरी आंधी है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली अंधड़ की वजह से कई तरह की मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

कैसा रहेगा रायपुर में मौसम

मौसम विभाग की मानें तो, राजधानी रायपुर में 29 मई यानि शुक्रवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *