सोरेन कैबिनेट का विस्तार आज : JMM से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से 1 विधायक मंत्री बनेंगे

हेमंत सोरेन के सीएम पद की शपथ लेने के छह दिन बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। राजभवन के अशोक उद्यान में दोपहर 12.30 बजे 11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक मंत्री बनेंगे।

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विधायक शपथ ग्रहण के निर्धारित समय से एक घंटे पहले राजभवन पहुंच जाएंगे। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को अकेले ही मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

प्रोटेम स्पीकर भी लेंगे शपथ

जानकारी के मुताबिक राज्यपाल संतोष गंगवार सबसे पहले प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार के कामकाज में तेजी आए, इसके लिए मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा। समारोह में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य नेताओं के भी शामिल रहने की संभावना है।

कांग्रेस से दो पुराने और दो नए चेहरों को मौका

कांग्रेस ने अपने 4 मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, छत्तरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर से विधायक शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं। इरफान अंसारी हेमंत सोरेन के पिछले कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री थे। जबकि, दीपिका पांडेय सिंह कृषि मंत्री थी। पार्टी ने राधाकिशोर और शिल्पी नेहा को पहली मंत्री बनाने का फैसला किया है। वहीं, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव विधायक दल के नेता होंगे। राजद ने अपने कोटा से गोड्डा विधायक संजय यादव को मंत्री बनाने का ऐलान किया है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *