सीएम साय ने सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2 मार्च को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरोजिनी नायडू की ओजस्वी वाणी और सशक्त लेखनी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।

महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से जागरूक करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू की कविताएँ, उनके विचार और संघर्ष, आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *