CM साय ने ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती को दी मंजूरी, 237 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment for Superintendent posts in Chhattisgarh Women and Child Development Department, application process and last date released

छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण आजीविका मिशन में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती होगी। 237 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए सीएम साय ने मंजूरी दे दी है। NRLM  के अलग-अलग पद इसमें शामिल हैं। CM साय ने अलग-अलग विभाग के अधिकारियों से कहा है कि विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियों को रोका न जाए। स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को खुद मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दी है।

इन पदों पर होगी भर्ती इतनी भर्ती

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत ये वैकेंसी निकली है। जिसमें राज्य स्तर के कुल 9 और जिला स्तरीय 228 पद शामिल हैं। सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन), सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (फार्म आजीविका), प्रोग्रामर और लेखापाल के एक-एक पद और भृत्य के दो पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है।

  •  जिला मिशन प्रबंधक के 02 पद
  • विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक के 23 
  • क्षेत्रीय समन्वयक के 98 पद
  •  लेखापाल के 10
  • लेखा सह एमआईएस सहायक के 49
  • कार्यालय सहायक, ऑपरेटर के 17
  • भृत्य के 8  पद
Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *