समलैंगिक ऐप पर पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Pakistan Connection, Gujarat ATS, Terror Plot, Gurpreet Singh, Gopi Billa, Punjab Police, ISI Handlers, Grenade Attack Plan, Weapons Smuggling, Terror Suspect, Halol Arrest, India Security, Terror Network, Manu Agwan,

नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप ‘ग्रिंडर’ के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक और किशोर कुमार राघव के रूप में हुई है। पहले ये समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए किसी से जुड़ते फिर उनके साथ शरारिक संबंध बनाते और उनका गुप्त तरीके से वीडियो शूट कर लेते थे, फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग कर बड़ी रकम मांगते थे।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी ‘ग्रिंडर’ ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे और मिलने के लिए बुलाते थे। मुलाकात के बाद वे पीड़ित को समलैंगिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

कई लोगों को बनाया शिकार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस ऐप के जरिए कई लोगों को अपने जाल में फंसाया है। वे सभी पीड़ितों के साथ एक ही तरीका अपनाते थे। पहले दोस्ती करना, फिर वीडियो बनाना और अंत में ब्लैकमेल करना। पुलिस का कहना है कि कई लोग समाज की वजह सामने नहीं आते थे, इसलिए ये लोग आसानी से बच जाया करते थे। अन्य पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही और मामलों का खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के माध्यम से धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है। मामले में तेजी से जांच और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *