कांवर यात्रा से पहले शिव भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, अब कैलाश गुफा के लिए रवाना

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कांवरिया सेवा संघ अंबिकापुर द्वारा कांवरिया पद यात्रा का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें हजारों की संख्या में कांवरिए नाचते-झूमते कैलाश गुफा के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व मंगलवार की शाम भक्ति गीतों और जीवंत झांकियों के साथ कांवरियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर पालिका स्कूल से निकली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

Savan 2024

सावन के महीने में हर साल कांवरिया सेवा संघ अंबिकापुर द्वारा कांवरिया पद यात्रा का आयोजन 31 जुलाई को किया गया। यह आयोजन पिछले 39 वर्षों से चला आ रहा है। बुधवार की सुबह 5 बजे स्थानीय शंकरघाट से यात्रा प्रारंभ होकर लुचकी, चेन्द्रा, लमगांव से बतौली पहुंची। यहां सभी कावंरियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद पुन: गुरुवार को कांवरियों की टोली बतौली से यात्रा प्रारंभ कर बिलासपुर, बांसाझाल होते हुए बाबा नगरी कैलाश गुफा पहुंचेगी। रात्रि भोजन पश्चात भजन संध्या एवं विश्राम की व्यवस्था संघ द्वारा की गई है। यात्रा में बतौली, सीतापुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, पत्थलगांव, बलरामपुर, रायगढ़, परसा, बरियों, लुण्ड्रा, उदयपुर, लखनपुर सहित आसपास के जिले भर से लगभग 50 से 60 हजार कांवरियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

Savan 2024

पूरी रात शहर में रही शिव भक्तों की हलचल

कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में शिव भक्त मंगलवार की दोपहर से ही शहर में पहुंचने लगे थे। शोभायात्रा में काफी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। बड़ी संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने से शहर में पूरी रात रौनक बनी रही। वहीं देर रात से ही शिव भक्त शंकर घाट से जल उठाकर कैलाश गुफा के लिए रवाना होने लगे थे। अलग-अलग टोली बनाकर बोल बम के नारों के साथ कांवरियों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *