सचिव पर मन्नत का मुर्गा चाेरी करने का आरोप, एसपी के पास पहुंची शिकायत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक मुर्गा चोरी हो गया है। जिसे पिता अपने बेटे की शादी की मन्नत मांगकर रखा था। उसने पड़ोसी पंचायत सचिव पर चोरी का आरोप लगाया है। जब रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी, तो वो एसपी दफ्तर पहुंच गया।

दरअसल, लमगांव निवासी फहीमुद्दीन मंगलवार को पंचायत सचिव ताज अहमद अंसारी पर मुर्गा चोरी का शक जताते हुए एसपी से शिकायत की है। उसने बताया कि, उनके कच्चे मकान का खपड़ा निकालकर 27-28 सितंबर की रात मुर्गा चोरी किया गया है।

मुर्गा चोरी होने की शिकायत लेकर एसपी आफिस पहुंचा फरियादी - Dainik Bhaskar

रघुनाथपुर पुलिस ने नहीं खिली रिपोर्ट

शिकायतकर्ता फहीमुद्दीन ने बताया कि, उन्होंने मुर्गा चोरी की लिखित शिकायत रघुनाथपुर पुलिस चौकी में दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं। फहीमउद्दीन और ताज मोहम्मद के बीच ज़मीन विवाद भी है। फहीमुद्दीन का आरोप है कि, उनकी पैतृक ज़मीन पर ताज मोहम्मद ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अपने नाम चढ़ा लिया है।

ज़मीन का यह मामला रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा है। उसका कहना है कि मुर्गा मन्नती था। बेटे का निकाह होते ही वो मन्नत पूरी की जाती। उस मुर्गा को किसी मज़ार के नाम चढ़ाया जाता। बेटे का निकाह नहीं हुआ है। जिस मुर्गे की मन्नत चढ़ाई गई थी, वो मुर्गा ही चोरी हो गया है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *