भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार 3 सितंबर से शुरु हो रहा है। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के हाथों सदस्यता ग्रहण करेंगे।
बताया गया है कि इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होने वाला है। भाजपा सदस्यता अभियान में की निगरानी के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में वॉर-रूम स्थापित किया गया है। जो हर पल की निगरानी रखेगा। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है।
छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में अपना पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। अभियान को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान सर्वस्पर्शी होगा,हर बूथ चाहे वह कितने भी दुर्गम क्षेत्र में हो, वहां से भी सदस्य बनाए जाएंगे, हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग ,युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।
भाजपा हर वर्ग, हर समाज के लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी: गुप्ता
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने कहा कि मंगलवार से छत्तीसगढ़ में सदस्या अभियान की शुरुआत हो रही है। यहां हम हर वर्ग, हर समाज का भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगे। इस बार सदस्यता बनाने के लिए सदस्यों की पूरी डिटेल, उसके परिवार का पूरा डिटेल, लोकेशन सभी चीजें उपलब्ध रहेगी।
गुप्ता ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। देश की जनता सब समझती और जानती है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में इतनी अधिक सीटें नहीं जीती कि वह खुशी मना रही है। भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सत्ता में आई है। भाजपा जोड़ने वाली तो कांग्रेस तोड़ने वाली राजनीति करती है। पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में सभी जुट गए हैं।