डॉक्टर को बदमाशों ने पीटा, देर रात थाने पहुंची भीड़

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के पॉश कालोनी में रविवार की रात घर लौट रहे प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक को बदमाशों ने पीट दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत बाइक अड़ाकर सड़क पर खड़े थे। डॉक्टर ने उन्हें हटने के लिए कहा तो पीट दिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर से मारपीट के बाद डॉक्टर्स भड़क गए। देर रात बड़ी संख्या में डॉक्टर्स गांधीनगर थाने पहुंचे। पुलिस कार्रवाई के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वारदात में शामिल 2 नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है।

देर रात तक थाने में लगी रही लोगों की भीड़
6 बदमाशों ने डॉक्टर को पीटा

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने जिसकी पिटाई की, उनका नाम डॉ. सुशील मिश्रा है, जो केडी के संचालक हैं। वह रविवार रात करीब 9.30 बजे हॉस्पिटल से अपने घर दत्ता कॉलोनी लौट रहे थे, तभी दत्ता कॉलोनी में बदमाशों ने हमला क्या। हमला करने वाले बदमाश 6 लोग थे।

देर रात थाने पहुंची भीड़

घटना की सूचना पर रात करीब 10 बजे डॉक्टरों की टीम के साथ बड़ी संख्या में लोग गांधीनगर थाने पहुंचे। मारपीट की जानकारी दी। घटना की सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने 2 नाबालिगों को रात में पकड़ लिया है। उनके अन्य साथी फरार हैं। डॉक्टरों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *