वित्त मंत्री देश का बजट पेश करेगी आज, राष्ट्रपति ने दही-चीनी खिलाई

दिल्ली। नई सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस दिख सकता है। मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है।

वित्त मंत्री ने सबसे पहले मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। वित्त मंत्री केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।

वित्त मंत्रालय के बाहर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट टैबलेट मीडिया के सामने शो किया।

वित्त मंत्रालय के बाहर बजट कवर शो किया

वित्त मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट कवर शो किया। यहां से वह राष्ट्रपति से मिलने निकलीं। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वह संसद जाएंगी।

वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 8.2% रही

सरकार ने 31 मई को पूरे साल यानी, वित्त वर्ष 2024 के लिए GDP का प्रोविजनल एस्टिमेट जारी किया था। FY24 में जीडीपी ग्रोथ 8.2% रही थी। FY23 में GDP ग्रोथ 7% थी। वहीं RBI ने एक महीने पहले FY25 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया था। RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 का महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार रखा था।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *