भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पति से झगड़े के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया। चार बच्चों के साथ महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना मंदसौर के गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, सुगनखेड़ा गांव की सुगना बाई (40) को उसका पति रोड सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। काम से लौटकर उससे मारपीट करता था। शनिवार रात को भी सुगना से मारपीट की थी। पति से बचकर महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रात भर यहीं रही। सुबह बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी। बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) की डूबने से मौत हो गई।
घटना से गांव में मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, महिला के कुएं में कूदने की घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन बच्चों को नहीं निकाल पाए। पता चला है कि तीन लड़कियों और एक लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई।