दो गैंग के बीच फायरिंग, अमित जोश ग्रुप ने 3 युवकों पर चलाई गोली, 2 लोग घायल

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में गैंगवार की घटना सामने आई है। मंगलवार की देर रात ग्‍लोब चौके के पास गोली चली थी। जहां अमित जोश ग्रुप ने विवाद के बाद तीन युवकों पर तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्‍हें रायपुर के मेकाहारा में भर्ती किया गया है।

भिलाई नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं। अमित जोश का स्टालिन ग्रुप से पुराना विवाद चल रहा है। स्टालिन ग्रुप के रोशन स्टालिन के साथ प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना जैसे लोग जुड़े हुए हैं।

 नशे में थे बाइक सवार, जोश ने की फायरिंग

जानकारी मिली है कि लगभग सात दिन पहले रोशन स्टालिन ने अमित जोश के बहनोई लक्की पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद से इन दोनों गैंग के बीच विवाद बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि 25 जून को अमित की एनिवर्सरी थी। वह मंगलवार की देर रात करीब एक से दो बजे घूमने निकले।

जोश और उसका साथी बाइक से निकला था। जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचा। यहां एक बाइक पर तीन युवक दिखे। ये सभी शराब के नशे में थे। तभी इनके बीच गाली-गलौज होती रही और विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने उन पर तीन राउंड फायर किए। इस हमले में सुनील यादव और आदित्य सिंह गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

घूमने निकले थे तो हुई घटना

जानकारी मिली है कि विश्रामपुर के रहने वाले रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई पहुंचा था। सुनील यादव टेलीकॉम कंपनी में काम करता है।आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की थी, इसके बाद आधी रात को ग्लोब चौक से बाइक पर घूमने निकले थे, तभी यह घटना हुई है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *